{"_id":"56ec5ddb4f1c1bd3618b4845","slug":"the-legislator-honors-for-commendable-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय कार्य के लिए किया विधायक का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय कार्य के लिए किया विधायक का अभिनंदन
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
विधायक का अभिनंदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब भदोही वरुणा, आल इंडिया कार्पेट यार्न एण्ड डीलर्स एसोसिएशन (एसिस्डा), भारत विकास परिषद, भारतीय कल्याण समिति और ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल की ओर से विधायक जाहिद बेग का सराहनीय कार्य के लिए शुक्रवार को ग्रीन व्यु पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुझे इस सम्मान के लायक मेरे मुख्यमंत्री ने बनाया है इसलिए इसके हकदार भी वही हैं। कहा की मैंने केवल अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मैं खुद इसी शहर का निवासी हूं और पूर्व की सरकारों ने भदोही को कभी उसका हक दिलाने का प्रयास नहीं किया। बसपा सरकार ने पांच वर्ष का कार्यकाल और धन पत्थरों में खर्च कर दिया। जिसमें भदोही की घोर उपेक्षा हुई। कहा कि आज जो सम्मान मुझे दे रहे हैं वास्तव में उसके हकदार हमारे मुख्यमंत्री हैं। उनके सहयोग के बगैर मैं कुछ न करा पाता। उन्होंने लोगों की मांग पर शीघ्र ही रोडवेज स्टैंड का शिलान्यास कराने की बात कही।
इसके पूर्व समारोह में पहुंचने पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। लायंस क्लब वरुणा के अध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी और एसिस्डा के महासचिव, संतोक चंद गोलछा ने कहा कि भदोही में फोरलेर्न ोड, कार्पेट मार्ट, के अलावा दो दो फ्लाईओवर की सौगात हम लोगों ने सोचा नहीं था। लोगों ने भदोही में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण और ग्रामीण सड़कों के रखरखाव पर जोर दिया।
विज्ञापन
समारोह का संचालन अजय काबरा ने किया। एकमाध्यक्ष विनय कपूर, एकमा महासचिव तनवीर हुसैन, रवि पटोदिया, हाजी शाहिद हुसैन, अशोक पटोदिया, शिवसागर तिवारी, नारायण बोडा, हरीश चांडक, रमेश काबरा, प्रकाश चंद्र हर्ष, हाली कुमार जैन, पंकज पोपली, अशोक साबू, जेएस जैन, सुरेश जायसवाल, सत्येंद्र सिन्हा, विभव श्रीवास्तव, हाजी शमसेर खां, हाजी इमाम बेग, अलीशेर खां, एसपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।