{"_id":"5e2896128ebc3e4b2427b7e8","slug":"the-killing-in-bhadohi-bhadohi-news-vns506697485","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चचेरे भाई की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में चचेरे भाई की पीटकर हत्या
विज्ञापन
मोढ़ (भदोही)। भदोही कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर (बहरिया) गांव में बुधवार को भूमि विवाद में चचेरे भाइयों ने अपने ही भाई की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
लालीपुर गांव निवासी महावीर प्रजापति (55) का चचेरे भाइयों के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बुुधवार की सुबह वह अपने किसी करीबी से मिलकर घर आए और उसके बाद खेत देखने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे चचेरे भाइयों ने सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिवार के लोग महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय भदोही लेकर गए, जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने पर मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुट गए। खबर मिलने के बाद चौकी इंचार्ज मोढ़ अजय कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, सीओ भदोही और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मृतक के बेटे कृष्ण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दयाशंकर और रमाशंकर प्रजापति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।