फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The investigation being done in the papers, the pollution spreading in the air

कागजों में हो रही जांच, हवा में फैल रहा प्रदूषण

Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The investigation being done in the papers, the pollution spreading in the air
पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सरकार तमाम उपाय कर रही है। सरकारी, गैर सरकारी संगठनों द्वारा अभियान भी चलाया जाता है। वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगे इसके लिए परिवहन विभाग ने अलग-अलग छह स्थानों पर प्रदूषण जांच केंद्र भी खोला है, लेकिन यहां जांच कागजों में होती है। नतीजन प्रदूषण हवा में फैलता है। इस वजह से लोगों में श्वांस से जुड़ी बीमारियों का खबरा बढ़ता जा रहा है। जब प्रदूषण जांच की हकीकत की पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। पड़ताल में पता चला कि वाहन कहीं है और प्रदूषण जांच करके प्रमाणपत्र मिल जाएगा। हां, इतना जरूर है कि निर्धारित शुल्क से कुछ ज्यादा धनराशि चुकानी पड़ सकती है। एक जांच केंद्र पर पड़ताल करते हुए टीम पहुंची तो पहले वहां जांच करने वाले ने यह कहा कि वाहन कहां है। जब कहा गया कि गाड़ी यहां नहीं है जांच कराना जरूरी है। ऐसे में जांच करने वाले ने वाहन की फोटो वाहन सहित मंगवाया और प्रमाणपत्र बनाकर दे दिया। इसके लिए निर्धारित शुल्क से 20 रुपये अधिक भी लिया। ऐसी स्थिति किसी एक केंद्र पर नहीं बल्कि ज्यादातर केंद्रों पर है। आपका कहीं से परिचय है तो बगैर जांच किए ही प्रमाणपत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed