फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The injured will get police and hospital facilities under one roof.

Bhadohi News: घायलों को मिलेगा एक ही छत के नीेचे पुलिस और अस्पताल की सुविधा

Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The injured will get police and hospital facilities under one roof.
तीन थानों में अस्पताल बनकर तैयार, 24 घंटे होगा इलाज
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के तीन थानों में अस्पताल बनकर तैयार है। महाकुंभ को देखते हुए खासतौर से तैयार इन अस्पतालों में 24×7 उपचार होगा। इन अस्पतालों का निर्माण खासतौर से दुर्घटना के बाद घायलों को समय इलाज देने और पुलिस की कागजी कार्रवाई में लग रहे समय को बचाना है। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु इस रोड से निकलेंगे। ऐसे में इन अस्पतालों के माध्यम से उनको बेहतर उपचार मिल सकेगा। हालांकि अब भी 10 फीसदी काम बाकी है।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के 86 किमी दायरे का 42 किमी दायरा जिले की सीमा में आता है। देश के सबसे व्यस्ततम हाईवे में से एक इस हाईवे पर हर दिन 12 हजार छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं। इसी माह 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ- 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है। जिससे इस हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ेगा। श्रद्धालुओं के आवागमन बढ़ने से उन्हें किसी आपात स्थिति में त्वरित उपचार देने के लिए जिले के निजी व सरकारी मिलाकर कुल 24 अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं जिले की सीमा में हाईवे के किनारे पड़ने वाले तीन प्रमुख थाने जिसमें औराई, गोपीगंज और ऊंज शामिल हैं। वहां स्थायी रूप से अस्पताल भी बनाया गया है। इस अस्पताल का निर्माण खासतौर से दुर्घटना के बाद घायल को पुलिसिया कार्रवाई के दौरान जाया होने वाले समय को बचाने के लिए किया गया है। दुर्घटना के बाद अस्पताल में मरीज का उपचार हो सकेगा। थाने के भीतर अस्पताल होने से एबुलेंस से मरीज के पहुंचने पर एक तरफ उनका ट्रीटमेंट चलता रहेगा और दूसरी तरफ उनका पुलिस भी अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगी। इसके अलावा थाना में आये दिन मारपीट के दर्जनों मामला पहुंचते रहते हैं। अस्पताल बनने के बाद घायल व्यक्ति को तुंरत उपचार होगा। इससे मरीज, पुलिसकर्मी दोनों का समय बचेगा। कागजी कार्य जल्द पूर्ण होंगे। अस्पताल बनने के बाद त्वरित उपचार और न्याय दोनों मिलेगा।
विज्ञापन

--------------------

इनसेट :
अस्पताल में यह होगी व्यवस्था :
ज्ञानपुर। थाना परिसर में बन रही अस्पताल दो मंजिला होगी। इसमें एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक पैरामेडिकल स्टाफ सहित वार्ड बाॅय, स्वीपर की तैनाती होगी। इसके अलावा बिल्डिंग में चिकित्सक के लिए एक कक्ष, फार्मासिस्ट के लिए एक कक्ष, इसी में दवा काउंटर, एक बैठने के लिए कक्ष होंगे। इसके अलावा एक कक्ष और होंगे, जिसमें तीन बेड लगे होंगे। हालांकि बिल्डिंग बनाने का काम पुलिस प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ स्वास्थ्य टीम उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

वर्जन:
हाईवे के तीन थाना ऊंज, गोपीगंज, औराई परिसर में दो मंजिला बनाया जा रहा है। जहां मेडिकल की टीम बैठेंगी। घायल आरोपी, राहगीरों को त्वरित उपचार मिलेगा। डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी की टीम होंगी। महाकुंभ के समय यह काफी उपयोगी साबित होगा। -डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed