{"_id":"660efebc567b9ff092075089","slug":"the-indie-alliance-is-falling-apart-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-110689-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: इंडी गठबंधन बिखर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: इंडी गठबंधन बिखर रहा
विज्ञापन
औराई। आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि चुनाव से पहले ही इंडी गठबंधन बिखर रहा है। बंगाल, महाराष्ट्र समेत अन्य प्रांतों में तस्वीर सामने आ रही है। वह बृहस्पतिवार को एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि भदोही लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा दो दिन में हो जाएगी। शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी के चयन में लगा है। कुछ सहयोगी दल है, जिन्हें भी सीट देनी है उस पर भी चर्चा हो रही है। वर्तमान सांसद से कोई नाराजगी नहीं है, जो भी प्रत्याशी आएगा कार्यकर्ता, उसका साथ देंगे। पार्टी मोदी और योगी के काम पर चुनाव लड़ेगी, पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। इस बार के लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ेगा और पार्टी 64 फ़ीसदी वोट प्राप्त कर 400 के पार अपना लक्ष्य पूरा करेगी। विपक्ष पूरी तरह बिखरा है और हर रोज टूट रहा है। इंडी गठबंधन में सच्चे मन से कोई किसी के साथ नहीं है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं संग बैठक में पांचों मंडल के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जनता से बताने के लिए कहा। बताया कि बूथ, पन्ना प्रमुख ही पार्टी को जीत दिलाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नागेंद्र सिंह, अंबुज मिश्रा, नंदलाल पांडेय, प्रदीप सिंह, मोहन सिंह, राजू दूबे, अजय दूबे आदि रहे।
-- -