{"_id":"d9823d593357845e78ec922151c6dc69","slug":"the-holding-of-elections-in-two-phases-plot-ranganath-mishra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चरणों में चुनाव कराना साजिश : रंगनाथ मिश्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चरणों में चुनाव कराना साजिश : रंगनाथ मिश्र
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार साजिशन दो चरणों में पंचायत चुनाव कराना चाहती है। एक साथ सभी चुनाव होने से सपा के अराजकतत्व बूथ कैप्चरिंग नहीं कर पाएंगे। सरकार जिनको लालबत्ती नहीं दे सकी है उसे ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना चाहती है।
वह सोमवार को नगर के प्रोफेसर कालोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से एक साथ सभी चुनाव कराए जा रहे थे लेकिन इस बार सरकार दो चरणों में कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर भरोसा है वह सरकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। आपदा राहत चेक सपा के विधायक और उनके कार्यकर्ता जिले में मनमानी ढंग से बांटे। गेहूं के बाद धान की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। सिंचाई शुल्क माफ करने, ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति 20 घंटे करने की मांग की। कहा कि डीएम, एसपी समेत सभी अधिकारी सपा विधायकों के इशारे पर काम कर रहे हैं। सरकार बदलने के बाद उनकी खबर ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता एक ट्रैक्टर मिट्टी भी लेकर जाती है तो पुलिस पीछे लग जाती है लेकिन बिना परमिट के जिले में अवैध बालू खनन किया जा रहा है। शिक्षामित्रों के सवाल पर कहा कि सरकार ने उन्हें छला। सरकार सभी बिंदुओं को जानते हुए भी अनजान बनी रही। इस मौके पर भरतराज सिंह, पट्टर शुक्ला, चंद्रकांत, औराई ब्लाक प्रमुख सुरेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।