फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The government was attacked on the wild inflation

बेतहाशा महंगाई पर सरकार को आंड़े हाथो लिया

Tue, 26 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The government was attacked on the wild inflation
भदोही। बसपा की ओर से मंगलवार दोपहर ज्ञानपुर रोड सरैंया स्थित कैंप कार्यालय में जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए कमला शंकर भारती पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई और बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। कहा कि सरकारी महकमे में भ्रष्टाचार है। केंद्र और प्रदेश की सरकार को सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है। गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है। जनता के सामने सच लाकर भाजपा के चेहरे को बेनकाब करेंगे। मुख्य अतिथि शशि भूषण एडवोकेट मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल ने कहा कि सरकार के पास समाज को लड़ाने से सिवा कोई काम नहीं है। कहा कि बसपा अब निकाय चुनाव व अन्य राज्यों के चुनाव पर ध्यान दे रही है। अब भाजपा हिंदू-मुसलमान, हनुमान चालीसा और अजान पर लोगों को नहीं भटका सकती। बैठक में मांग की गई कि गजिया ओवरब्रिज के सर्विस लेन को बनाकर लिप्पन तिराहे पर जाम की समस्या दूर की जाए। संचालन जिलाध्यक्ष कड़े शंकर भारती ने किया। इस दौरान जयराम मिश्रा, शाहनवाज खां, विजय बहादुर बिंद, लल्लू प्रसाद गौतम, पप्पू महादेव, रायचन्द गौतम, राम कुमार वर्मा, सुनील कुमार गौतम, रतन लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed