फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The general public is fed up with the policies of the central government.

केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त

Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The general public is fed up with the policies of the central government.
ज्ञानपुर के गांधी पार्क में ध्वज बंधन कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का ध्वज बंधन कार्यक्रम गांधी पार्क में रविवार को हुआ। वक्ताओं ने कहा कि जनता केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि जनता केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम झेल कर एक बार फिर कांग्रेस की ओर ध्यान दे रही है। देश के मुखिया सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के नाम पर संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर हर वर्ग को छला जा रहा है। विजय गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार कोई ऐसी नीति नहीं तैयार कर सकी गरीबों, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों को राहत मिल सके। लालमनि चौरसिया ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की योजनाओं को भुना रही है। वक्ताओं ने कहा कि सपा, बसपा ने समय-समय पर कसर निकाल कर जाति और संप्रदायवाद को बढ़ावा दिया इनको भी जवाब मिलेगा। इस मौके पर आमिर अंसारी, संतोष यादव, पंकज पाल, अखिलेश यादव, विजय यादव, संदीप दुबे, विनोद गौतम, शिवकुमार दुबे, संजय मिश्रा, पप्पू बिंद, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed