फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ration card of three thousand farmers cancelled for giving Aadhaar card to rice millers

धान खरीद के खेल का खुलासा: तीन हजार किसानों के राशन कार्ड निरस्त, राइस मिलरों को आधार कार्ड देने का है मामला

Sun, 22 Sep 2024 02:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 02:40 PM IST
सार

धान खरीद के सीजन में राइस मिलरों को आधार कार्ड देने वाले तीन हजार किसानों का राशनकार्ड निरस्त हो गया है। तहसील की जांच रिपोर्ट पर पूर्ति विभाग की कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो से पांच हजार मिलने के लालच में आकर अपना आधार कार्ड मिलरों को दे देते थे।

विज्ञापन
Ration card of three thousand farmers cancelled for giving Aadhaar card to rice millers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही में धान खरीद के सीजन में औराई तहसील में कागजों पर धान खरीद के खेल खुलासा हुआ है। इस मामले में मिलरों का साथ देने वाले किसानों का राशन कार्ड निरस्त हो गया है और मिलरों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बताते चलें कि दो से तीन बिस्वा जमीन वाले किसानों का पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड पूर्ति विभाग ने निरस्त कर दिया है। प्रशासन ने पिछले तीन साल से ऐसे संदिग्ध खातों की जांच की, जिनके खातों से रुपयों का लेनदेन हुआ था। इसके बाद उन्होंने इस रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंप दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राइस मिलर गांव-गांव जाकर गरीबों को पांच-छह हजार रुपये का लालच देकर उनसे आधार कार्ड ले लेते थे। उनके नाम की फर्जी खतौनी तैयार कर आधार लिंक खातों में खरीदे गए 200, 300 क्विंटल धान का पैसा पहले उन्हें भेजते थे और बाद में उनसे ले लेते थे। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन


जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार की माने तो पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारक का आशय यह कि कार्डधारक की आय कम हों। जिस ढंग से उनके खातों से धान खरीद के सीजन में रुपयों का लेनदेन हुआ है। इस आधार पर उनके पास पांच एकड़ से ज्यादा जमीन है। इससे वह मुफ्त राशन लेने की श्रेणी में नहीं आते। इसलिए उनके कार्ड निरस्त कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed