फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The foundation stone was laid eight months ago, after that not even a single brick could be laid

Bhadohi News: आठ महीने पहले शिलान्यास, उसके बाद अब तक नहीं रखी जा सकी एक भी ईंट

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone was laid eight months ago, after that not even a single brick could be laid
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के सागरपुर गांव में आठ महीने पहले शिलान्यास हुए उप स्वास्थ्य केंद्र की एक ईंट भी अब तक नहीं रखी जा सकी है। स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती से एक कल्याणकारी योजना खटाई में पड़ी हुई है। निर्माण नहीं हो पाने से आसपास की लगभग 10 से 12 हजार आबादी इलाज के लिए 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना होता है।
विज्ञापन

सांसद रमेश चन्द्र बिंद ने अभोली ब्लॉक के सागरपुर गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत 26 नवंबर 2022 को उप स्वास्थ्य केन्द्र की नींव रखी थी। शिलान्यास के आठ महीने बीतने के शिलान्यास बोर्ड के अलावा एक ईंट भी नहीं रखी जा सकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद वासियों के स्वास्थ्य को लेकर जनप्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य महकमा कितना गंभीर है। उप स्वास्थ्य केंद्र के कागजों में कुछ त्रटियां हो गई है। जिसे लखनऊ से सुधरवाया गया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र खुलने से आसपास के दर्जनों गांव के लगभग 10-12 हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य केंद्र न होने से क्षेत्र के लोगों को दुर्गागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या सुरियावां जाना पड़ता है। उसकी दूरी आठ से 10 किमी है। इससे लोगों को 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना होता है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जल्द ही उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा। कुछ कारणवश विलंब हुआ है, लेकिन अब तेजी से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed