{"_id":"69a1e693f49307bed604df84","slug":"the-formulas-of-mathematics-confused-me-and-the-questions-in-physics-really-stumped-me-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-139599-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गणित के सूत्रों ने उलझाया, भौतिक विज्ञान के सवालों ने खूब छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गणित के सूत्रों ने उलझाया, भौतिक विज्ञान के सवालों ने खूब छकाया
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र छात्राएं। संवाद
- फोटो : रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को दोनों पालियों में कठिन विषयों की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल गणित और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा हुई। गणित के सूत्रों में जहां विद्यार्थी उलझ गए।
वहीं, भौतिक विज्ञान ने भी खूब मशक्कत कराई। डीएम शैलेष कुमार सहित नामित अफसरों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
दोनों पालियों में 1993 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में शुक्रवार को दो बड़ी परीक्षा होने के कारण सुबह से ही केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा। केंद्राध्यक्ष, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अलर्ट मोड में दिखे।
पहली पाली में हाईस्कूल की गणित में पंजीकृत 20 हजार 165 परीक्षार्थियों में 1032 अनुपस्थित और 19133 उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट व्यावसायिक में पंजीकृत 306 में 13 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी तरह संस्कृत बोर्ड की परीक्षा भी तीन केंद्रों पर पहली पाली में हुई। पूर्व मध्यमा अंग्रेजी/चित्रकला में पंजीकृत 222 में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में पंजीकृत 18 हजार 193 में 876 अनुपस्थित और 17 हजार 317 उपस्थित हुए।
डीएम शैलेष कुमार ने ज्ञानपुर स्थित इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज गिरधरपुर का निरीक्षण किया। सीसीटीवी, वायस रिकार्डर आदि का अवलोकन किया। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई।