{"_id":"b611a08a5f3fd6668ecff778771e1ab5","slug":"the-faith-of-the-ganges-ghats-dip-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाटों पर लगी आस्था की डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाटों पर लगी आस्था की डुबकी
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड और शीतलहर के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं रहा। मकर संक्रांति पर गुरुवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बाबा सेमराधनाथ धाम पर दर्शन कर दान पुण्य किया।
सेमराध के अलावा रामपुर, सीतामढ़ी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। दूसरे स्नान पर्व के साथ ही सेमराधनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।
काशी-प्रयाग और विंध्य की संगम स्थली के रूप में विख्यात सेमराधनाथ में कल्पवासियों के अलावा प्रमुख स्नान पर्व पर जिले भर से काफी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन
दूसरे स्नान पर्व मकर संक्राति पर बृहस्पतिवार को भोर से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा सेमराधनाथ का दर्शन पूजन करते रहे।
कौलापुर संवाददाता के अनुसार मकर संक्राति पर खराब मौसम के बाद भी रामपुर, सेमराधनाथ, इब्राहिमपुर, बेरासपुर, केदारपुर, बिहरोजपुर गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा।
इस दौरान मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, सीतामढ़ी गंगा घाट पर मकर संक्राति पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान पुण्य कमाया।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं में सीता समाहित स्थल पर मंदिर में पूजन अर्चन भी किया। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।