फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The fair angry statement on intolerance

असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर फूटा गुस्सा

Fri, 27 Nov 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 27 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
The fair angry statement on intolerance
 बृहस्पतिवार को विहिप के पदाधिकारियों ने असनाव बाजार में आमिर खान का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


कहा कि आमिर ने बयान देकर देश की एकता और अखंडता को ललकारा है। बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की।

विहिप के प्रांतीय सहमंत्री संतोष दूबे के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को आमिर खान का पुतला बनाकर असनाव बाजार में भ्रमण किया।

इस दौरान आमिर खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता से बेदखल कांग्रेस को मोदी सरकार पच नहीं रही है। आए दिन देश का माहौल खराब करने की साजिश रचकर बयानबाजी दिला रही है।
विज्ञापन


कहा कि जिस देश में आमिर को यह मुकाम मिला उसी देश के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी देकर वह देशवासियों का अपमान कर रहे हैं।

 जम्मू कश्मीर और मुंबई हमलों के बाद आमिर खान ने कभी आवाज नहीं बुलंद की। आमिर को देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। पुतला दहन में अशोक विश्वकर्मा, राजनाथ शर्मा, राजेश कुमार यादव, समर बहादुर यादव, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, मुन्नालाल यादव, राजीव यादव, नरोत्तम दास मोदनवाल, मो. इश्तियाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed