{"_id":"623f64cf46fdc165257d44ab","slug":"the-examination-till-the-eighth-end-the-result-will-come-on-31-bhadohi-news-vns6451053123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं तक की परीक्षा समाप्त, 31 को आएगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं तक की परीक्षा समाप्त, 31 को आएगा रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 22 मार्च से शुरू की गई आठवीं तक की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन छठीं से आठवीं तक की शारीरिक शिक्षा, स्काउट गाइड, कला और संगीत की परीक्षाएं हुईं। अब 31 मार्च तक परीक्षाफल जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है।
कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 और 2021 में आठवीं तक की परीक्षाएं निरस्त हो गई थीं। पहली से आठवीं तक के बच्चों को प्रमोट कर अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया था। अब 2022 में कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर 22 मार्च से 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में परीक्षा शुरू हुई। पांचवीं तक की परीक्षाएं 24 मार्च को ही समाप्त हो गईं, जबकि छठीं से आठवीं तक की परीक्षा शनिवार को दूसरी पाली में संगीत और कला की परीक्षा संग खत्म हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन भी हो रहा है। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने के कारण 31 मार्च को ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ज्ञात हो, जिले में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में कुल एक लाख 83 हजार बच्चे पंजीकृत हैं।