फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The era of Sahalag begins, the market is buzzing

सहालग का दौर शुरु, बाजार गुलजार

Sat, 20 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The era of Sahalag begins, the market is buzzing
जंगीगंज में कपड़ा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। चालू माह में दोनों समुदाय में सहालग का दौर एक साथ शुरु हो जाने से बाजार गुलजार हो उठे हैं। बाजारों में खानपान, गृहस्थी, सौंदर्य प्रसाधन, बर्तन, सर्राफा, टिंबर आदि दुकानदारों के साथ ही ग्राहक भी कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जंगीगंज, गोपीगंज, माधोसिंह, खमरिया, कोइरौना, सीतामढ़ी, सुभाषनगर, वहिदानगर, ऊंज कुरमैचा, अभोली, दानूपुर, मतेथू, औराई, बाबूसराय, महाराजगंज, सरोई, भदोही नगर, नईबाजार, पाली, सुरियावां, चौरी, उगापुर, कठारी, लालानगर, ज्ञानपुर नगर अतिक्रमण की जद में आता जा रहा है। कारण यह है कि 20 नवंबर से छह दिसंबर तक सहालग की तिथिया तय होने पर परिवार हर तरह की खरीदारी को महत्व देना चाहता है। कोई आटा, बेसन, तेल, चीनी, कपड़ा, रजाई, गद्दा, बक्सा तो कोई वर-वधू के लिए कपड़े, आभूषण की खरीदारी में व्यस्त है। एक परिवार के साथ बाजारों में सजी दुकानों पर छह से सात लोगों की संख्या भीड़ को बढ़ावा देने में कमी नहीं छोड़ा है। दुकानदारों का मानना है कि दुकानदारी तभी होती है जब भीड़ लगती है। रेडिमेड कपड़े की खरीदारी करने आई मालती देवी, ऊषा देवी, अनीस कुमार, संजीव आदि ने बताया कि वह जंगीगंज बाजार में सुबह लगभग नौ बजे पहुंचे तब तक दुकान में काफी भीड़ हो चुकी थी। एक घंटे की खरीदारी में लगभग 10 हजार की खरीदारी करने में अपराह्न तीन बजे फुर्सत मिली। टेंट व्यापारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोविड-19 की महामारी से व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार सहालग अच्छे मुहूर्त में है और पूरी उम्मीद और विश्वास के साथ बुकिंग कार्य चल रहा है। किराना व्यापारी संतोष केशरवानी ने बताया कि दो वर्षों किराना व्यापार पूरी तरह चौपट हो चुका है। सहालग शुरु होने पर ग्राहकों की आमद बढ़ी है। हलवाई कार्य से जुड़े हरिश्चंद्र गोश्वामी ने बताया कि महामारी के दौर में सहालग मात्र नाममात्र तक सिमट जाने से मिठाई, खाना बनाने का कार्य काफी हद तक प्रभावित हुआ था। इस बार कई स्थानों से मिठाई, खाना के लिए आर्डर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed