फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The elephant who came to the wedding got furious, turned the tractor many times

शादी में आया हाथी भड़का, ट्रक्टर को कई बार पलटा

Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The elephant who came to the wedding got furious, turned the tractor many times
चौरी। थाना क्षेत्र के रोहटा में शुक्रवार की देर शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम में आया हाथी अचानक भड़क गया। इतना नाराज हुआ कि वह उत्पात मचाने लगा। यह देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि करीब 20 मिनट के बाद ही महावत ने उसे मनाकर काबू में किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले उसने एक ट्रैक्टर को कई बार पलटा। ट्रैक्टर गड्ढे में चला गया।
विज्ञापन

रोटहा में एक व्यक्ति के यहां भदोही के धसकरी से बरात आई थी। बरात में हाथी भी आया था। जनवासे के दौरान हाथी अचानक भड़क गया, जिससे बराती सहित अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि जल्द ही महावत ने हाथी को काबू में कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बरात में गए लोगों ने बताया कि भड़के हाथी ने पास में खड़े एक ट्रैक्टर को कई बार पलटा। इसे देख लोग सहम गए। हाथी के काबू आते ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चौरी बृजेश मौर्या ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, पुलिस के जाने से पहले ही हाथी वहां से जा चुका था। वहां कोई हताहत नहीं हुआ है। सबकुछ ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed