{"_id":"a3739fc2e1309348128a03017cc46eb5","slug":"the-eid-prayers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत से अदा की गई ईद की नमाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत से अदा की गई ईद की नमाज
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
एक दूसरे के घरों में लोग जाकर सेवईं खाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी मस्जिदों के आसपास सादी वर्दी में भ्रमण करते रहे।
ज्ञानपुर की प्रमुख मस्जिदों में सुबह से ही मुस्लिम बंधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो नमाज अदा करने के समय तक जारी रहा। इस दौरान मस्जिदों में तिल रखने की भी जगह नहीं बची।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। ज्ञानपुर जामा मस्जिद में मौलाना नजीर आलम ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद के मुतवल्ली डा. सगीर खां ने सुबह आठ बजे नमाज अदा करने का ऐलान किया था।
सड़क पर भी नमाज अदा की गई। इसमें प्रशासन के सहयोग के लिए उन्होंने बधाई दी। मुरली बेगम कटरा में मौलाना हैय्युल ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा पटेल नगर, पुरानी बाजार में भी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार गेराईं स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर मौलाना निजामुद्दीन और फूलबाग स्थित ईदगाह पर मौलाना हाफिज गुलाम मुर्तजा ने नमाज अदा कराई।
नमाज खत्म होने पर बूढे़, जवान और बच्चों ने गले मिलकर खुशी का इजहार किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सतर्क रहे। नगर पालिका की ओर से चूने आदि का छिड़काव भी किया गया था।
सुबह ईदगाह और मस्जिदों के आसपास अस्थायी दूकानें खुल गई थीं। बच्चों ने गुब्बारे सहित अन्य सामानों की खरीदारी की।
इस मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, सीओ ज्ञानपुर एसएस पांडेय, एसओ रमेश चौबे, चौकी इंचार्ज रंग बहादुर पांडेय के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
ऊंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के सूफीनगर, गोधना, सुधवैं, बनकट, हलबलशाहपुर, बिछियां के इदगाहों पर परपंरागत ढंग से ईद की नमाज अदा की गई।
मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसी तरह सुरियावां, मोढ़, चौरी, महराजगंज, सुभाषनगर, बाबूसराय, औराई समेत जिले के नगर से लेकर गांव में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। घोसिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के माधोसिंह, घोसिया, भवानीपुर, उगापुर, कुरौना, महथुआं, पियरोपुर, कठारी में शनिवार को ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
अभोली संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के मिल्कीपुर ईदगाह में शनिवार को शांतिपूर्वक ढंग से ईद की नमाज अदा की गई। इसमें अभोली, गड़ौरा, सरायहोला, चौर, आनंदडीह के लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर खलील अहमद, कादिम, साजिद, वसीम अहमद, पीरखान, हातिम, शकील अहमद, अब्दुल, समसुद्दीन, सिकंदर, सिराज अहमद आदि रहे।