फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The effect of western disturbance is over, the maximum temperature has increased by four degrees in 24 hours.

Bhadohi News: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ गया अधिकतम तापमान

Wed, 13 May 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The effect of western disturbance is over, the maximum temperature has increased by four degrees in 24 hours.
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जिले में 24 घंटे में ही मौसम रुख बदला है। मंगलवार को दिन की शुरुआत ही 39 डिग्री तापमान के साथ हुई। पश्चिमी विभोभ का असर खत्म होने से दोपहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। माैसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब चार डिग्री और रात के तापमान तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ते ही बिजली की ट्रिपिंग शुरू हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली कटौती हो रही है। ज्ञानपुर के करीब 90 गांवों में रातभर ट्रिपिंग होती रही। जिले में लगभग एक सप्ताह तक लगातार 40 डिग्री से नीचे रहा। मंगलवार को तापमान अचानक बढ़ गया। सुबह 10 बजे ही तीखी धूप हुई। गर्म हवाओं के चलने के कारण लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

जिले में बीते सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में तापमान जहां 45 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई के शुरूआत में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी। मंगलवार को अचानक से तापमान करीब चार डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच गया। शाम चार बजे तक तीखी धूप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed