फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The dumper overturned in the canal, the driver-helper narrowly survived

नहर में पलटा डंपर, चालक-खलासी बाल-बाल बचे

Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The dumper overturned in the canal, the driver-helper narrowly survived
औराई थाना क्षेत्र के महाराजगंज-चकापुर नहर मार्ग से मंगलवार को गिट्टी लादकर चौरी की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। चालक-खलासी ने केबिन से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

डंपर के नहर में पलटने की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में शामिल राजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नहर, राजवाहा और माइनर के किनारे मार्ग का निर्माण कराया है। पुलिस और टोल टैक्स से बचने के लिए चालक उन्हीं मार्गों से आवागमन करते हैं जो 15 टन से अधिक लोड नहीं झेल पाती। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे और सड़कों के नवीनीकरण समेत अन्य परियोजनाओं में प्रयुक्त होने वाली गिट्टी की भरपाई ठेकेदार अपनी बचत कर ग्रामीणों की समस्या बढ़ा रहे हैं। लगभग छह माह से नहर मार्ग पर भारी वाहनों, डंपर चलने से मार्ग दो-तीन फीट तक धंस चुकी है। पूर्व के दिनों में हो चुकी घटनाओं को संज्ञान में लेकर न पुलिस डंपर चालकों पर रोक लगा रही है न परिवहन विभाग के अधिकारी। बाल-बाल बचे चालक-खलासी नाम और पता बताने में हिचकिचाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed