फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The district's first Morwa Eco Tourism Park will be built in Moonsilatpur

Bhadohi News: मूंसीलाटपुर में बनेगा जिले का पहला मोरवा ईको टूरिज्म पार्क

Tue, 17 Sep 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The district's first Morwa Eco Tourism Park will be built in Moonsilatpur
ज्ञानपुर। जिले को जल्द ही ईको टूरिज्म पार्क बनेगा। मूंसीलाटपुर में मोरवा नदी के किनारे इस पार्क को विकसित किया जाएगा। वन विभाग की ओर से पार्क के लिए एक करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया है। करीब सात हेक्टेयर में बनने वाले इस पार्क का नाम जिले की प्राचीन नदी मोरवा के नाम पर मोरवा ईको टूरिज्म पार्क रखा जाएगा। वन विभाग के डीपीआर को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण होगा।
विज्ञापन

जिले में काफी लंबे समय से पार्क की जरूरत महसूस की जा रही थी। मूंसीलाटपुर स्टेडियम के पास मोरवा नदी के उत्तर तरफ करीब सात हेक्टेयर में ईको टूरिज्म पार्क विकसित किया जाएगा। वन विभाग इस जमीन पर मोरवा ईको टूरिजम पार्क विकसित करेगा। जिलाधिकारी विशाल सिंह की संस्तुति के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ईको टूरिज्म पार्क में ये होंगी सुविधाएं
पार्क में ट्रैंकिंग, सेल्फी प्वाइंट, सेल्फी टॉवर, कैंटीन, खेलने के लिए कुछ क्षेत्र निर्धारित होंगे। इसके अलावा हर्बल गार्डन, कैक्टस गार्डन होंगे। हर्बल गार्डन में करीब तीन दर्जन से अधिक पौधे होंगे। वहीं अत्याधुनिक घास जमाई जाएगी। जिस पर पर्यटक बैठ सकेंगे। पार्क पर दो गेट और चारों ओर बाउंड्रीवाल होगी। सोलर लाइट लगाई जाएगी। सुरक्षाकर्मी और माली की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क से होगी जिले के अस्तिव और इतिहास का पहचान
ज्ञानपुर। जिले की तीन प्रमुख नदियां में वरूणा, मोरवा और गंगा हैं। जनपद के उत्तरी तरफ वरूणा, दक्षिणी तरफ गंगा और बीच में मोरवा नदी बहती है। मोरवा का अस्तित्व खतरे में है। मोरवा ईको टूरिज्म पार्क से मोरवा के अस्तित्व को भी बचाया जा सकेगा। हर साल लाखों खर्च करके मोरवा नदी की सफाई की जाती है। इसके बाद भी कुछ खास परिवर्तन नहीं आया है।

मूंसीलाटपुर में करीब सात हेक्टेयर में मोरवा ईको टूरिज्म पार्क बनाने के लिए डीपीआर तैयार करके शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -नीरज आर्य, डीएफओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article