फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The District Magistrate flagged off 10 MFD vaccination vehicles

Bhadohi News: जिलाधिकारी ने 10 एमएफडी टीकाकरण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Thu, 23 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate flagged off 10 MFD vaccination vehicles
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पशुओं के टीकाकरण के आठवें चरण का शुभारंभ किया। पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक एवं आर्थिक दृष्टि से अत्यंत हानिकारक बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लगने वाले टीके के लिए उन्होंने 10 टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाई। 45 दिवसीय अभियान के दौरान 2.18 लाख गोवंश, महिषवंशीय पशुओं को पशुकर्मी गांव-गांव जाकर टीका लगाने का कार्य पूरा करेंगे। इसके लिए 15 दिवसीय टीम गठित है। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुधन किसानों एवं पशुपालकों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। इसके लिए शासन द्वारा 2.09 लाख एफएमडी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। अभियान की निगरानी एवं समन्वय के लिए सभी ब्लाॅक स्तरीय नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। अभियान के पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गीता को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है। मौके पर सीवीओ डॉ. एके सचान, विरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed