फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The dispute lasted shot, man injured

ूमि विवाद में चली गोली, युवक जख्मी

Mon, 06 Jun 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 06 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
चौरी (ब्यूरो)। जमीन को लेकर लंबे समय से चल रही दो पक्षों की अदावत रविवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। विवादित खेत में पानी ले जाने को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच लाठियां चटकीं और गोली चली। इसमें दो युवक घायल हो गए। मामला चौरी थानाक्षेत्र के अमवा खुर्द गांव का है। 
विज्ञापन

अमवा खुर्द गांव निवासी कैलाश नाथ पाठक और सुभाष धइकार के बीच जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष विवादित खेत में सिंचाई करना चाहता था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली सुभाष धइकार के पुत्र पंकज कुमार (24) के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। मारपीट में पंकज का बड़ा भाई शैलेंद्र (28) के सिर में चोट आई। पुलिस घायलों को भदोही  सीएचसी लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed