फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The development of the society has to be done unitedly

समाज के विकास को एकजुट होकर करना होगा काम

Mon, 09 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The development of the society has to be done unitedly
चायल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्त ने कहा कि समाज के लोगों के विकास के लिए पद को पीछे छोड़ कर काम करना होगा। समाज का हर व्यक्ति समाज के उत्थान में सहयोग करे। इसके लिए न केवल राजनीतिक चेतना जगानी होगी, बल्कि युवाओं को भी समाजोत्थान में सहभागी होना पड़ेगा।
विज्ञापन

संजय कुमार रविवार को औराई रोड स्थित एक पैलेस में अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सबको मिल कर ऐसा कुछ करना चाहिए कि जब अगली बार मिलें तो क्या अच्छा काम किए हैं, उस पर चर्चा करें। इसके लिए इच्छा शक्ति जगानी होगी। समाज की जो गरीब बेटिया हैं, उनके लिए हम सबको सोचना होगा। जो मेधावी होते हुए भी पढ़ने का खर्च नहीं उठा पा रहे हों, उनके लिए सोचना होगा। इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा। संगठन के नए अध्यक्ष राधेश्याम गुप्त ने अपने संबोधन में कहा कि किसी संगठन को चलाने के लिए भले ही पदाधिकारियों की आवश्यकता होती है, लेकिन समाज को चलाने के लिए केवल पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि सभी आगे आना होगा। कहा कि आप लोगों का सहयोग मिलेगा तभी मैं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा पाऊंगा। निवर्तमान अध्यक्ष मोहन लाल गुप्त ने कहा कि सब लोग राजनीति में भागीदारी करें। जो जिस लायक हो म्युनिसिपल बोर्ड से लेकर नगर निगम और विधान सभा अथवा संसद में पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करे। तभी समाज का विकास हो सकेगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्त ने कोलकाता से वर्चुअल भाषण दिया। जिसमें महासभा और महासंघ के विलय पर प्रसन्नता जताते हुए समाज की उन्नति के लिए काम करने का आह्वान किया। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान प्रसाद गुप्त ने किया।
विज्ञापन

समारोह में पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और उन्हें माला पहना कर स्वागत किया गया। समारोह में संरक्षक मंडल के बेचूलाल गुप्ता, पद्माकर प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहनलाल, शंकर लाल, आशा राम गुप्त, मन्नूलाल गुप्ता, नीरज गुप्ता, उमेश चंद गुप्ता, अजय गुप्ता, विनय गुप्ता, जय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed