{"_id":"5748a1154f1c1b6f48690b14","slug":"the-cyclone-devastation-death-of-a-child-and-fell-into-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान से तबाही, बालक की कुएं में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान से तबाही, बालक की कुएं में गिरकर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sat, 28 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान ने शुक्रवार को जिले में तबाही मचाई। सुबह दस बजे के आसपास आई तेज आंधी में घर में भागने के चक्कर में जहां एक बालक की जान चली गई, वहीं कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। विभिन्न स्थानों पर तार-पोल टूट जाने से बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। इसके साथ ही नगरीय इलाके में पूरे दिन जहां बत्ती गुल रही, वहीं विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जहां दो-तीन दिनों से बिजली गुल है, वहां भी फिलहाल बिजली आने की संभावना खत्म हो गई।
लगातार तीन दिनों से जिले में आंधी-पानी ने जनजीवन बेपटरी कर दिया है। मंगलवार और बुधवार को कई लोगों की जान लेने के बाद चक्रवाती तूफान ने शुक्रवार को फिर दस्तक दी। दिन की शुरुआत होते ही आसमान गर्द के गुबार से भरा था। साढ़े दस बजे के आसपास आंधी आ गई। इससे चौरी क्षेत्र के चांदीगहना गांव में बाबूलाल प्रजापति के छह वर्षीय पुत्र नारायण की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि नारायण घर के समीप खेल रहा था। वहीं पर कुआं भी है। आंधी आने के बाद वह घर की तरफ भागना चाहा। इसी दौरान वह कुएं में चला गया। आंधी खत्म हुई तो लोग ढूंढने लगे। बाद में पता चला कि वह कुएं में गिर गया है। लोगों ने उसे निकालकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अन्यत्र ले जाने की सलाह दे दी। भदोही के एक निजी चिकित्सालय ले गए तो वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। नारायण तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे का नंबर पर था।
धूल से भरीं नगर की सड़कें
आंधी आने के बाद ज्ञानपुर नगर की सड़कें धूल के गुबार से भर गईं। सड़कों पर लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। आंधी के चलते वाहन चालक सड़क के किनारे वाहन लगाकर खड़े हो गए। भारी धूल के कारण दृश्यता कम होने से वाहन खड़े हो जा रहे थे।
विज्ञापन
कई पेड़ उखड़कर गिरे
आंधी से ज्ञानपुर नगर से लगे वेदपुर में नीम का पेड़ एक मकान पर गिर गया। इससे भारी क्षति हुई। कंसापुर गांव में दुबराज पाल का टीन शेड उड़ गया। डायट के समीप जमील के मकान पर शीशम का पेड़ गिरने से मकान धराशायी हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक इसमें भारी क्षति हुई। प्रतापसिंहपट्टी के भोरी गांव में अमित सिंह का पोल्ट्री फार्म आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ। इससे आर्थिक क्षति हुई। इसके अलावा बड़ी संख्या में पोल और तार टूट गए। इससे पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही।