फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The committee will resolve the objections by December 28.

Bhadohi News: 28 दिसंबर तक कमेटी करेगी आपत्तियों का निस्तारण

Wed, 11 Dec 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The committee will resolve the objections by December 28.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की महायोजना-2041 को लेकर आई 7122 आपत्तियों का निस्तारण 16 दिसंबर से शुरू होगा।
आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण के लिए जिलाधिकारी विशाल सिंह ने पहले ही छह सदस्यीय कमेटी बना चुके है। सभी आपत्तियों को इस आशय की जानकारी देते हुए सूचना भी भेजी जा चुकी है।
कालीन नगरी के सुनियोजित औद्योगिक विकास के लिए वर्ष 1982 में बीडा का गठन किया गया था, लेकिन चार दशक बाद भी एक अदद मास्टर प्लान नहीं बन सका।
तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने इसमें रुचि लेते हुए महायोजना-2041 का मानचित्र तो तैयार कराया, लेकिन इसके लागू होने से पहले ही उनका तबादला हो गया। हालांकि तब तक महायोजना लागू करने की कवायद ने जोर पकड़ लिया था। बीडा ने पिछले दिनों महायोजना के मानचित्र को प्रदर्शित कर लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी थी।
विज्ञापन

उस क्रम में जुलाई से लेकर सितंबर महीने तक 7122 आपत्तियां दर्ज की गई थी। जिसे कंप्यूटर में फीडिंग के बाद अब उनके निस्तारण के लिए 16 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक निस्तारण के लिए तिथियां घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिकर्ताओं को नोटिस देकर उपस्थित होने के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है। जिसे छह सदस्यीय समिति सुनवाई कर आपत्तियों का निस्तारण करेगी। बीडा अधिकारियों की मानें तो आपत्तिकर्ताओं की सुनवाई के बाद आवश्यकता पड़ी तो महायोजना के मानचित्र में संशोधन किया जा सकता है। जिसके बाद पुनः बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed