फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The cold of the poor will be overcome by a blanket of 15 lakhs

15 लाख के कंबल से गरीबों की ठंड होगी दूर

Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The cold of the poor will be overcome by a blanket of 15 lakhs
ठंड शुरू होने के साथ प्रशासन ने निराश्रित, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। शासन से मिले 15 लाख रुपये में तीन हजार से अधिक कंबल की खरीद हो गई है। दो से तीन दिनों में तीनों तहसीलों में वितरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा तीनों तहसीलों में अलाव के लिए डेढ़ लाख रुपये भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

ठंड का सीजन शुरू होने के बाद लोग इससे बचने की जुगत में लग जाते हैं। घुमंतू वर्ग के लोगों को ठंड में काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। निराश्रित, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल उपलब्ध करवाने की मुहिम शुरू हो गई है। शासन स्तर से जिले को कंबल के लिए 15 लाख और अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये तीनों तहसीलों के लिए बजट आवंटित कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि 448 रुपये की दर से कंबल की खरीद की जा रही है। आगामी दो से तीन दिनों में कंबल वितरण शुरू हो जाएगा। लेखपालों की बनाई गई सूची के अनुसार कंबल का वितरण होगा। 15 दिसंबर के बाद से कैंप लगाकर कंबल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्थाओं, निर्यातकों, उद्यमियों का भी सहयोग लेकर कंबल गरीबों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed