{"_id":"61d9dfeb3a07a836fb604034","slug":"the-clouds-continued-to-melt-people-kept-chilling-bhadohi-news-vns63253180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों से गलन बरकरार, ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों से गलन बरकरार, ठिठुरते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन हल्की हवाओं के कारण गलन से लोग परेशान दिखे। गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए छोटे और बड़े दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी।
पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और हवाओं संग बादल लगातार बने हुए हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश से मौसम में नमी हो गई है। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। यदा-कदा ही सूरज की किरणें दिखीं, लेकिन वह राहत देने में नाकाफी रहीं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के आसपास ही दिखे। ज्ञानपुर के राजापार्क, भदोही के अजीमुल्ला चौराहा, गोपीगंज सहित अन्य बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। स्वेटर, मोजा, जैकेट की खरीदारी की। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री अधिक रहा, लेकिन हवाओं के कारण गलन बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दो से तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी और बारिश भी हो सकती है।