फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The city is warmer than the village, the difference in temperature is three degrees

Bhadohi News: गांव से गर्म है शहर, तीन डिग्री तापमान में अंतर

Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The city is warmer than the village, the difference in temperature is three degrees
इन दिनों मौसम की तल्खी से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। ग्रामीण अंचलों की अपेक्षा शरहवासियों को गर्मी की मार अधिक झेलनी पड़ रही है। गांव की अपेक्षा शहर का तापमान करीब से ढाई से तीन डिग्री तक अधिक रहता है। शनिवार को शहर का तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं ग्रामीण इलाके खासकर जहां पर पेड़-पौधे अधिक हैं। वहां का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। गर्मी का तेवर देख हर कोई बेहाल है, लेकिन शहरी इलाकों में गांव की अपेक्षा अधिक गर्मी झेलनी पड़ रही है। लगातार बढ़ते कंक्रीट के जंगल और कटती हरियाली मौसम में तल्खी बढ़ा रही है। जिले में सुंदरवन और सीतामढ़ी जैसे इलाके पेड़-पौधों से आच्छादित है। इन इलाकों में सघन पेड़ होने के कारण नगरों से चंद दूरी पर होने के बाद भी तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। वहीं, नगरीय क्षेत्रों में अगर कोई परिसर पेड़-पौधों से भरा है तो वहां तापमान में कमी देखने मिल रहा है। शनिवार को ज्ञानपुर का तापमान 36.6 डिग्री रहा। वहीं नगर में तहसील परिसर में जहां हरियाली के कारण तापमान करीब 34 डिग्री के आसपास रहा। इसी तरह ज्ञानपुर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीतामढ़ी क्षेत्र में 33 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मुख्यालय से आठ किमी दूर सुंदरवन में 34 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया। गोपीगंज हाईवे पर तापमान 37 डिग्री के करीब रहा। वहीं, बगल में बड़े शिव मंदिर के जंगल में तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। वन विभाग की नर्सरी में तापमान 34 डिग्री रहा।
विज्ञापन

इनसेट:
पेड़-पौधों में सूर्य की गर्मी को अवशोषित करने की क्षमता
ज्ञानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़, पौधे और हरियाली अधिक होती है, जो सूर्य की गर्मी को अवशोषित करते हैं। हरियाली वातावरण को ठंडा रखने में मुख्य भूमिका निभाती है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में हरियाली कम होने के कारण, सूर्य की गर्मी को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। तापमान बढ़ जाते है। शहरों में कंक्रीट और डामर जैसी सतहें अधिक होती हैं, जो सूर्य की गर्मी को अधिक अवशोषित करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की सतह अधिक होती है। जो गर्मी को आसानी से अवशोषित और बाहर निकालती है।
विज्ञापन


रात के तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की अपेक्षा दिन का तापमान डेढ़ डिग्री, तो रात का तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि आई है। इसके कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed