फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The buzz among the 10 candidates nominated

गहमागहमी के बीच 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 06 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Sat, 06 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
The buzz among the 10 candidates nominated
डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी एके राय ने ज्ञानपुर ब्लाक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही ब्लाकों पर गहमागहमी का माहौल हो गया।

सुबह करीब 11 बजे से प्रत्याशी अपने समर्थकों संग ब्लाक पर पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे के बाद से सभी ब्लाकों में प्रत्याशियों ने नामांकन किया। ज्ञानपुर ब्लाक में पूर्व प्रमुख डीघ मनीष मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया।

 उनके साथ ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, शशी मिश्रा आदि मौजूद रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, औराई ब्लाक में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के बेटे बृजमोहन मिश्रा ने नामांकन किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, ब्लाक प्रमुख सुरेश द्विवेदी, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, भरतराज सिंह, नीलेश, पट्टर शुक्ला, लल्लू गौतम आदि मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी नंदलाल पांडेय ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर औराई विधायक मधुबाला पासी मौजूद रहीं। औराई ब्लाक से एक अन्य प्रत्याशी नंदलाल गौतम पुत्र होरीलाल ने नामांकन किया।

अभोली ब्लाक से सपा प्रत्याशी साधना सरोज, भदोही ब्लाक में सपा प्रत्याशी विकास यादव ने नामांकन किया। डीघ ब्लाक में सपा प्रत्याशी नीता स्वर्णकार ने नामांकन किया। सुरियावां ब्लाक में पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के भतीजे अनिरूद्ध तिवारी, बहू ज्ञानी देवी के अलावा सुशीला पत्नी भोलानाथ ने नामांकन दाखिल किया।

शनिवार को नाम वापसी के साथ ही सभी ब्लाकों की तस्वीर साफ हो जाएगी। सात फरवरी को ब्लाकों पर प्रमुख के निर्वाचन के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed