{"_id":"581608d44f1c1b1f66bc2152","slug":"the-bristles-of-the-carpet-industry-lamps","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन नगरी दीपों से हुई जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन नगरी दीपों से हुई जगमग
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 30 Oct 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
दीवाली पर्व पर दरवाजे के सामने रंगोली बनाती युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। दीपों का पर्व दीपावली रविवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों से लेकर महिलाओं एवं बड़ों तक ने जमकर खुशियां मनाई। घर एवं प्रतिष्ठान रोशनी से जगमगाते नजर आए। सुख, समद्धि एवं मंगल की कामना के साथ लोगों ने विधि विधान से घरों एवं प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा अर्चना की।
अंधेरा दूर कर रोशनी की ओर जाने का संदेश देने वाले पर्व दीपावली को लेकर सुबह से ही माहौल बनने लगा था। लोग घरों को सजाने में लगे रहे। बच्चों में पर्व को लेकर ज्यादा ही उत्साह रहा, कारण पसंदीदा मिष्ठान के साथ-साथ आतिशबाजी करने के लिए पटाखें जो छोड़ने का मौका मिला था। नगरीय क्षेत्रों में ज्यादातर लोगों ने घरों को आकर्षक झालरों से सजाया था। घरों की रंगाई पुताई के बाद स्वच्छ रखने के लिए लोग एक पखवारे से लगे थे। मान्यता है कि बरसात में कीड़े मकौड़े काफी बढ़ जाते हैं, कार्तिक मास में दीपावली के पर्व पर सरसों तेल के दीपक जलाने से कीड़े मकौड़े दीपक के पास जाते हैं और जलकर नष्ट हो जाते हैं। किसान भी दीपावली पर अपने खेतों में जाकर दीये जलाते हैं। दीपावली को लेकर केएनपीजी परिसर में पटाखों की दुकानें सजाई गई थीं। छुरछुरी से लेकर राकेट, चरखी, अनार बम की भरमार थी। दिनभर दुकानों पर पटाखा खरीदने वाले पहुंचते रहे। इसके अलावा मिठाई दुकानों पर देर रात तक खरीदने वालों की भीड़ रही।
मिठाईयों पर भी महंगाई का असर साफ दिखा। 80 रुपये प्रति किलो के भाव में बिकने वाल लड्डू 120 रुपये प्रति किलो के भाव में बिका। छेना, खोवा की बनी मिठाइयां भी आम दिनों की अपेक्षा 40 से 50 रुपये अधिक भाव पर बिकीं।