फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The booth organization is built upon the hard work and dedication of the workers: Dr. Kirtika

कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर आधारित है बूथ संगठन : डॉ. कीर्तिका

Thu, 23 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The booth organization is built upon the hard work and dedication of the workers: Dr. Kirtika
भाजपा के बूथ सम्मेलन में बोलती अति​थि। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1404 बूथों का सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वहीं बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे अहम व मजबूत कड़ी बताया गया। इसके अलावा आने वाले विस चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। औराई विधानसभा के 442 बूथों का सम्मेलन चित्रांश लॉन, औराई चीनी मिल गेट के पास आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता पर आधारित है। बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं।
विज्ञापन

कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाकर ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा व विधानसभा संयोजक राजेश पटेल मौजूर रहे। इसी तरह ज्ञानपुर विधानसभा के 458 बूथों का सम्मेलन चित्रांगना लॉन, ज्ञानपुर में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर निरंतर मजबूत हो रहा है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, विमल मिश्रा रहे। वहीं भदोही विधानसभा के 504 बूथों का सम्मेलन दिव्या वाटर पार्क, सुरियावां में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed