फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The body of a married woman found landed in a pond

तालाब में उतराया मिला विवाहिता का शव

Tue, 31 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman found landed in a pond
औराई/घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के लीलाधरपुर गांव स्थित तालाब में विवाहिता शव का उतराया मिलने से अफरातफरी मची रही। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव निवासी गिरिजा शंकर की पत्नी मंजू देवी (22) आठ दिन से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया आठवें दिन तालाब में शव पाया गया। मंजू के पिता राजाराम यादव निवासी मिर्जामुराद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुत्री मंजू की शादी 2018 में हुई थी। ससुराल पक्ष तभी से दहेज की प्रताड़ना देकर उसे परेशान कर ही रहे थे मारापीटा भी जाता रहा। कुछ दिन पहले से मंजू मायके भी गई थी जहां से ससुराल आकर रह रही थी। ससुराल पक्ष ने बताया कि मंजू 24 दिसंबर को लगभग सात बजे घर से अचानक गायब हो गई। पास-पड़ोस, रि श्तेदारी आदि स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। मंगलवार को शक वश घर के पास स्थित तालाब में जाल डालकर तलाश शुरू होने पर शव मिला। मृतका मंजू पैर और आंख से दिव्यांग भी बताई गई है। मंजू का तालाब से शव मिलने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा बनी रही। थानाध्यक्ष एसएन मिश्रा का कहना रहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति गिरिजा शंकर, ससुर सूबेदार यादव, सास गुलाबी देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed