फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The BJP will hold a convention for 1,404 booths across three assembly constituencies today.

Bhadohi News: तीनों विधानसभाओं में भाजपा आज करेगी 1404 बूथों का सम्मेलन

Wed, 22 Jul 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The BJP will hold a convention for 1,404 booths across three assembly constituencies today.
भाजपा की ओर से बुधवार को बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। तीनों विधानसभाओं में सुबह 10 बजे से इस सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें कुल 1404 बूथों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि औराई विधानसभा के 442 बूथों का सम्मेलन औराई चीनी मिल गेट के पास स्थित एक लॉन में आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्ति अग्रवाल रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर एवं विधानसभा संयोजक राजेश पटेल रहेंगे। इसी तरह ज्ञानपुर विधानसभा के 458 बूथों का सम्मेलन ज्ञानपुर स्थित लॉन में होगा। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद व विधानसभा संयोजक विमल मिश्रा रहेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह भदोही विधानसभा के 504 बूथों का सम्मेलन दिव्या सुरियावां स्थित एक वाटर पार्क में होगा। यहां मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी व विस संयोजक फूलचंद पंकज रहेंगे। बताया कि तीनों विधानसभाओं में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और भारतीय जनता पार्टी का मजबूत संगठन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से ही निर्मित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed