फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thatch and broken trees fell in the storm, it rained

आंधी में उड़े छप्पर और टूटे पेड़, हुई बारिश

Tue, 24 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thatch and broken trees fell in the storm, it rained
ज्ञानपुर। दिन में तेज धूप से लोग परेशान थे। उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तर-ब-तर हो रहे थे। शाम करीब चार बजे तक अचानक तेज हवा के कारण सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। देखते ही देखते आंधी आ गई और किसी का छप्पर उड़ गया तो कहीं पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया। दुर्गागंज, अभोली, जंगीगंज और ऊंज क्षेत्र में आंधी का असर ज्यादा दिखा। धूल भरी आंधी से लोग शहरी क्षेत्र के दुकानदार परेशान दिखे। वहीं आंधी के बाद बारिश होने से तापमान में कमी आने से लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेलिसयस और अधिकतम 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं आंधी के के कारण कुछ इलाके की बिजली भी काफी देर तक गुल रही।
विज्ञापन

ज्ञानपुर शहर में आंधी शाम करीब चार बजे आई। जिस समय आंधी आई उसी समय बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। अभोली ब्लाक में अभोली के पास जामुन के पेड़ की डाली टूटकर सड़क के बीचों-बीच गिर गई। इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। बाद में ग्रामीणों ने खुद के प्रयास से उसे हटाया। इसी तरह अमिलहरा गांव में बांके लाल बिंद के घर के सामने लगा टीनशेड उड़ गया। सदलूबीर अभोली मार्ग पर स्थिति गंगारामपुर गांव में भी पेड़ गिरा। छनौरा मार्ग के सामने दुर्गागंज-भदोही मार्ग पर लगा बड़ा संकेतक, प्रवेश द्वार गिर गया। संयोग अच्छा था कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

ऊंज क्षेत्र में आधे घंटे बाद हटाया गया पेड़
आंधी के दौरान ऊंज क्षेत्र में हाईवे पर गिरे आम के पेड़ को करीब आधे घंटे के बाद पुलिस ने जेसीबी से हटवाया। जब तक नहीं हटाया गया था तब तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई थी। जंगीगंज क्षेत्र में भी कई जगह आंधी से पेड़ और टहनी गिरने की सूचनाएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम सुहाना हुआ तो बढ़ गई चहलकदमी
अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान गिरने से उमस से राहत मिली है जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि हवा की गति सोमवार को 49 किमी प्रति घंटे तक रही। मंगलवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा। उधर, मौसम सुहाना हुआ तो सीतामढ़ी में पहुंचे लोग इस मौसम को मोबाइल में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed