फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   TET preparation intensified, Corona protocol will be followed

टीईटी की तैयारी तेज, कोरोना प्रोटोकाल का होगा पालन

Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
TET preparation intensified, Corona protocol will be followed
जिले में 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर व मॉस्क प्रत्येक अभ्यर्थी, शिक्षक और कर्मचारी के लिए जरूरी होगा।
विज्ञापन

नवंबर में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक होने से निरस्त हो गई थी। अब 23 जनवरी को फिर से परीक्षा कराई जानी है। इसके लिए जिले में प्रथम पाली में कुल 19 केंद्रों पर होने वाली प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा में 10,273 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे तो द्वितीय पाली में पूर्व माध्यमिक स्तर की परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी। इसमें 6308 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। केंद्रों पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को भी बगैर मॉस्क के केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों तहसीलों में कुल 19 केंद्र निर्धारित हैं। इसमें काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही, विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज भदोही, भदोही गर्ल्स इंटर कालेज भदोही, महर्षि शिवव्रत लाल इंटर कालेज, राधास्वामी धाम, सेवा सदन इंटर कालेज मोढ़, सुरियावां, रामसजीवन लाल इंटर कालेज, काशीराज महाविद्यालय इंटर कालेज औराई, इंटरमीडिएट कालेज बाबूसराय, गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज गोपीगंज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज भदोही, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज गोपीगंज, रामदेव पीजी कालेज जंगीगंज, रामदेव पीजी कालेज जंगीगंज, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड भदोही आदि केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed