फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Test of general knowledge to carve out the promising: Devnarayan

होनहारों को तराशने के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा: देवनारायण

Sun, 18 Oct 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Test of general knowledge to carve out the promising: Devnarayan
ज्ञानपुर। विकास भवन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रविवार को राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी उज्ज्वल शुक्ला ने प्रथम विजेता संजय को लैपटॉप, द्वितीय सौरभ को एंड्राइड मोबाइल और तीसरे स्थान पर रहे मनु को टैबलेट देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी होनहारों को सशक्त बनाने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती है, क्योंकि जब तक ईमानदार होनहारों के कंधे पर देश की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी मिलेगी तभी भ्रष्टाचार, अपराधमुक्त भारत की परिकल्पना की जा सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देकर जो कार्य किया था। वह एक होनहार का ही परिणाम रहा है उसी तकनीकी को अपनाकर देश में संचार की क्रांति लाई गई, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। विशिष्ट अतिथि विजय कुमार गौतम, राजेश दुबे, राजेंद्र कुमार दुबे राजन, सुरेश चंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व प्रति वर्ष होनहारों को तराशने के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा कराई जा रही है, जो आने वाले दिनों के लिए बड़ी सफलता का माध्यम भी बनेगा। इस मौके पर अभिमन्यु यादव, सूफियान अहमद, माबूद खान, सत्यम शुक्ला, वसीम अंसारी, नाजिम अली, राकेश कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed