फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ten thousand people will get employment from the carpet fair

कालीन मेले से दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 04 May 2022 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand people will get employment from the carpet fair
ज्ञानपुर। शासन के प्राथमिकता कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग की गई। इससे जुड़ी जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भदोही जिले में रोजगार सृजन व रोजगार संभावना पर जानकारी दी। उन्होंने आगामी दिनों में जिले में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। बताया कि अक्तूबर माह में संभावित कालीन मेले में दस हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जल संरक्षण व रोजगार सृजन की पहल में मोरवा नदी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम पर बताया कि इस कार्य से जनपद में लगभग एक लाख मानव दिवस सृजित कर लगभग 2500 परिवारों को अतिरिक्त रोजगार सृजन में लाभ होगा। नदी के दोनों तरफ पौधरोपण कराकर लगभग 9000 मानव दिवस का सृजन किया जाएगा। लगभग 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, जिससे कृषकों के अजीविका संवर्धन व रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। ग्रीष्म काल में पशुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

रोजगार सृजन की इसी दिशा में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह गठन, समूह बचत खाता, स्टार्ट रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, सीसीएल, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय समिति के गठन पर भी समीक्षा की। मत्स्य पालन में नवाचार प्रयोगों के बारे में जानकारी दीं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद भदोही द्वारा एक्सपो मार्ट में कालीन से संबंधित विश्वस्तरीय मेले का आयोजन अक्तूबर 2022 में होने की संभावना है। इससे 10,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। वीसी में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर पिनाक पाणि द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम श्याम जी, पीडी डीआरडीए मनोज कुमार राय, मनरेगा उपायुक्त राजाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed