फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tehsil Threat Varanasi Vigilance Department Team

तहसील धमकी वाराणसी सतर्कता विभाग की टीम

Thu, 10 Feb 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Threat Varanasi Vigilance Department Team
भदोही। पिछले कुछ महीनों से तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की ओर से तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायतों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को वाराणसी की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। टीम ने विभिन्न कार्यालयों में बिना काम के बैठे लोगों से पूछताछ की तो लोग गायब हो गए। अधिवक्ताओं द्वारा दलालों का प्रवेश वर्जित अभियान चलाने के एक दिन बाद विजिलेंस टीम तहसील पहुंची है। विजिलेंस टीम के दोपहर में तहसील पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। टीम के सदस्यों ने विभिन्न कार्यालयों में कामकाज की पड़ताल की। दस्ते के आने की सूचना फैलते ही विभिन्न कार्यालयों में बैठे बाहरी लोग गायब हो गए। तहसील बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चल रहा है। डीएम के अलावा उन्होंने सतर्कता विभाग से भी तहसील में दलालों की उपस्थिति की शिकायत की थी। बताया कि बुधवार को ही बार के सदस्यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए विभिन्न कार्यालयों के द्वार पर दलालों का प्रवेश वर्जित पोस्टर चस्पा लगाया था। डीएम ने बताया कि वाराणसी सतर्कता विभाग की टीम आई थी। भदोही तहसील समेत अन्य कार्यालयों में भी छापा मारा। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से भदोही तहसील के दलालों में खलबली मची हई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed