{"_id":"a040878b832318dc6fccf5e00bccbc6b","slug":"tehsil-day-only-two-of-the-19-cases-settled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में 19 मामलों में मात्र दो का निस्तारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में 19 मामलों में मात्र दो का निस्तारण
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई तहसील में आए 19 मामलों में से मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने ज्ञानपुर और औराई तहसील का औचक निरीक्षण कर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची के अपमार्जन रजिस्टर का अवलोकन भी किया।
औराई तहसील में पहुंचे कमिश्नर अनिल कुमार ने अधिकारियों को हिदायत दी कि तहसील दिवस के लंबित प्रकरणों को समय से निपटाएं।
कहा कि ग्रामीण इलाके से उम्मीद लेकर आने वाले ग्रामीणों की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएं। विभिन्न विभागों के आए 19 मामलों में दो का निस्तारण किया गया, जबकि बचे मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने को कहा।
खमरिया नगर पंचायत की अधिक शिकायत आने पर मंडलायुक्त ने ईओ को कड़ी फटकार लगाई और तीन दिन में सभी मामलों को निस्तारित करने को कहा।
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण राजस्व और पुलिस के सहयोग से कराने को कहा। औराई के बाद कमिश्नर ज्ञानपुर तहसील पर अचानक पहुंचे। यहां पर मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बूथों से नाम कटने और जुडने वाले रजिस्टर का सत्यापन किया। कहा कि जो भी फार्म छह, सात और आठ आएं हैं उसका निस्तारण करें।
इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्रा, बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डीपीओ रविश्वर राव समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञानपुर तहसील में अतिरिक्त एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने समस्याएं सुनीं।