फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager was murdered by strangulation, no confirmation of rape

गला दबाकर किशोरी की हुई थी हत्या, रेप की पुष्टि नहीं

Fri, 02 Oct 2020 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered by strangulation, no confirmation of rape
ज्ञानपुर/लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर में किशोरी की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसके सिर में ईंट-पत्थर से गंभीर चोट मारे गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हो सकी। उसके वेजेनाइल को पुलिस को सौंपा गया। अब उसे लैब में जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सरपतहां में पत्रकारों से रूबरू होकर एसपी रामबदन सिंह ने प्रकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किशोरी के पोस्टमार्टम के लिए तीन चिकित्सकों की पैनल गठित की गई थी। चार घंटे तक चले पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी युवकों में एक के घर पर अश्लील गाने चलते थे। जिसको लेकर किशोरी पक्ष के लोग विरोध भी जताते। 28 सितंबर को दोनों पक्ष में मारपीट अधिक हो गई। आरोपियों ने पूछताछ में इसे स्वीकार भी किया है। वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का जहांगीराबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एक बार फिर शव घर आने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, कोतवाल गोपीगंज समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान और महिला कांस्टेबल भी लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed