{"_id":"620fe83ac05a86662953443d","slug":"team-formed-for-single-window-system-bhadohi-news-vns639291159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल खिड़की व्यवस्था के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल खिड़की व्यवस्था के लिए टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दल और उम्मीदवारों को परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने एकल खिड़की की व्यवस्था की है। कलेक्ट्रेट में एक ही जगह सारे कार्यों का निपटारा किया जाएगा। पार्टी और प्रत्याशियों को आम सभाओं, रैलियों, जुलूसों, लाउडस्पीकर और चुनाव प्रचार के दौरान वाहन के प्रयोग आदि की स्वीकृति एक ही स्थान से मिलेगी। यहीं से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी होंगे।
बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने टीम गठित कर दी। उन्होंने बताया कि भदोही विधानसभा में एसडीएम अश्वनी पांडेय, सीओ अजय कुमार स्वीकृति देंगे। इसके अलावा अग्निशमन विभाग से ओम प्रकाश, निकाय से ललित कुमार, लोक निर्माण से देवी चरण, बिजली विभाग से धीरज कुमार मिश्र, परिवहन से शेखर श्रीवास्तव शामिल है। ज्ञानपुर में एसडीएम योगेंद्र साहू, सीओ अशोक कुमार सिंह के अलावा अग्निशमन विभाग अधिकारी ओम प्रकाश, ईओ आलोक रंजन, अवर अभियंता लोक निर्माण आलोक, उप खंड अधिकारी अवधेश पाल, परिवहन विभाग से रमेशधर शुक्ल को टीम में नामित किया गया है। औराई में एसडीएम चंद्रशेखर, सीओ रामलखन मिश्र, अग्निशमन विभाग से नरेश राम, निकाय विभाग से महेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता अरविंद कुमार श्रीवासतव, बिजली विभाग से ईश्वर सरन और परिवहन विभाग से परमेंद्र कुमार शामिल हैं।