फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers will stay for an extra hour in schools

स्कूलों में एक घंटे अतिरिक्त रुकेंगे शिक्षक

Mon, 11 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers will stay for an extra hour in schools
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब बच्चों की छुट्टी के बाद करीब एक घंटे अतिरिक्त समय तक शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक स्कूल में रुकेंगे। इस दौरान वे कायाकल्प, नामांकन संग अन्य प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे।
विज्ञापन

सूबे में भीषण गर्मी के मद्देनजर आठवीं तक के सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पठन-पाठन का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया है। सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक प्रार्थना और योग के लिए समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 12.30 बजे बच्चों की छुट्टी के बाद डेढ़ बजे तक शिक्षक विद्यालयों में ही रुकेंगे। अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत एक शैक्षिक वर्ष में पहली से पांचवीं तक की कक्षा के लिए 200 कार्य दिवस में 800 शैक्षिक घंटे और छठीं से आठवीं तक के लिए 200 कार्य दिवस में एक हजार घंटे तय किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने शिक्षकों को दिशा-निर्देशों का स्कूलों में शत प्रतिशत पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने आगाह किया है कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोपहर 12.30 बजे बच्चों की छुट्टी होने के बाद शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक आपरेशन कायाकल्प की गतिविधियां, हाउस होल्ड सर्वे, नामांकन बढ़ाने की प्रक्रिया, मानव संपदा पोर्टल के अपडेशन व अन्य प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed