फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers will get respect only in SP government

सपा सरकार में ही मिलेगा शिक्षकों को सम्मान

Fri, 23 Jul 2021 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers will get respect only in SP government
ज्ञानपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट डॉ. बी पांडेय ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन, पुरानी पेंशन बहाली और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाया जाएगा। भाजपा सरकार में शिक्षकों का शोषण बढ़ गया है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में समायोजित एक लाख 74 हजार शिक्षामित्रों को कोर्ट के सहारे भाजपा ने हटा दिया जबकि केंद्र और प्रदेश में सरकार होने पर कानून भी बनाया जा सकता था। सपा सरकार बनने पर उन्हें शिक्षक पद पर पूर्व की तरह समायोजित किया जाएगा। कोरोना काल में सबसे बुरी हालत वित्तविहीन शिक्षकों का है। गुजरे दो साल से वह बेरोजगार हैं। कुछ शिक्षक ई-रिक्शा चला रहे तो कुछ गुटखा, चाय की दुकान चला रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐसे शिक्षकों के लिए मानदेय की शुरूआत की थी, लेकिन शिक्षक विरोधी भाजपा ने उसे बंद कर दिया। 2004 में भाजपा ने शिक्षक-कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर दी। सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए उदारवादी नेता अखिलेश यादव से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान कोरोना से मृत शिक्षकों की रिपोर्ट में हार्टअटैक संग अन्य बीमारी दिखाया गया है, जिससे उनके परिवारों को लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे परिवारों के आश्रितों को नौकरी और एक करोड़ मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed