फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers union protested at DIOS office

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक संघ ने किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 26 Aug 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers union protested at DIOS office
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर 15 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की मांग सरकार से की। शिक्षकों ने डीआईओएस एनएल गुप्ता को मांगपत्र देकर मांगों को सरकार से पुरा करने की मांग की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ वित्तविहीन और गैर वित्तीहीन शिक्षक कार्य करते हैं। महामारी में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया लेकिन उनके हित में कोई कदम नहीं उठाया गया। वर्षों से लंबित मांगों को मानकर शिक्षक हित में कदम नहीं उठाया जा सका तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, सभी शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिले, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक को समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा-शर्तें लागू हो, स्थानांतरण नीति सरल बने, वि नियमितीयकरण से वंचित तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाए, कंप्यूटर और व्यावसायिक शिक्षक की तैनाती की जाए, विद्यालय मान्यता की धारा 7(क) नियुक्त शिक्षकों को न्यायालय के आदेश पर वेतन की व्यवस्था की जाए, चयन बोर्ड की धारा-21 यथावत रहे, सामूहिक बीमा को शुरु किया जाए, 2016 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिले, विद्यालय खोलने के निर्देश बदला जाए, महिला शिक्षक को अवकाश की व्यवस्था की जाए, एनपीएस कटौती को पूरा किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, शिवशंकर यादव, श्रीनाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed