फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers not found in school, withheld salary of 33

स्कूल में नहीं मिले शिक्षक, 33 का रोका वेतन

Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers not found in school, withheld salary of 33
आठवीं तक के स्कूल खुलने के एक सप्ताह बाद भी छात्र संख्या से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही है। डीएम के निर्देश पर बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों संग जिला स्तरीय अफसरों की टीम ने 40 से अधिक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें बिना सूचना के अनुपस्थित 33 शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश खत्म होने पर 16 जून से पहली से आठवीं तक के स्कूल खुल गए हैं। हालांकि स्कूलों में पठन-पाठन अभी तक सुचारु नहीं हो सका है। सुरियावां, डीघ, चौरी, औराई, अभोली के सीमावर्ती विद्यालयों में गिने-चुने ही शिक्षक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों की आ रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला स्तरीय टीम को स्कूलों की हकीकत जांचने का निर्देश दिया था। इसमें माननीयों, अधिकारियों के गोद लिए स्कूल संग अन्य विद्यालयों का बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, सभी छह खंड शिक्षा अधिकारियों संग विकास भवन के अधिकारियों ने 40 से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में 33 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 33 शिक्षकों का वेतन रोका गया है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि समय से स्कूल आएं। विद्यालयों में पंजीकृत जो छात्र-छात्राएं नहीं आ रहे हैं, उनके घर जाकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। पठन-पाठन में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed