फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers demonstrated against the Management General Assembly

Bhadohi News: प्रबंधक महासभा के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated against the Management General Assembly
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बुधवार को अपने-अपने विद्यालयों के गेट पर प्रबंधक महासभा का विरोध किया। शिक्षकों ने प्रबंधक महासभा की नाजायज मांगों के विरुद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने तख्तियों पर प्रबंधक महासभा की नाजायज मांगे नहीं चलेगी, शिक्षक एकता जिंदाबाद, माध्यमिक शिक्षक संघ जिंदाबाद, सेवा सुरक्षा कैसे पाई संघर्षों से बलिदानों से, जैसे नारे लिखकर शक्तियां प्रदर्शित करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। सेवा श्रम इंटर कॉलेज सुरियावां में प्रदर्शन कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि प्रबंधक महासभा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को खंडित करने का षड्यंत्र रच रहा है। संगठन निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। जिला मंत्री हरिमोहन शास्त्री ने कहा कि यह आंदोलन का प्रथम चरण है। प्रबंधक महासभा का लक्ष्य शिक्षा के इन मंदिरों से पैसा कमाने का है, इसीलिए वह चक्र रचने में संलिप्त है। शिक्षकों की अर्जित उपलब्धियां और सेवा सुरक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed