{"_id":"62e2c9ba65a6aa32230572a5","slug":"teachers-attendance-improved-only-two-absent-bhadohi-news-vns666286556","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की उपस्थिति सुधरी, सिर्फ दो अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की उपस्थिति सुधरी, सिर्फ दो अनुपस्थित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूलों में अफसरों के निरीक्षण का असर दिखने लगा है। एक सप्ताह पूर्व जहां 15 से 25 शिक्षक अनुपस्थित मिलते थे अब यह संख्या घटकर एक से दो तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को विभिन्न इलाकों में बीईओ ने 20 से अधिक स्कूलों के निरीक्षण में दो शिक्षक ही अनुपस्थित थे। उनका एक दिन का वेतन रोका गया।
स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन में सुधार को लेकर महानिदेशक शिक्षा ने माह के शुरूआत में ही निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण कर रही है। शुरूआत में शिक्षकों की उपस्थिति काफी खराब रही। 40 से 50 विद्यालयों के निरीक्षण में ही 15 से 25 शिक्षक अनुपस्थित मिले। विभागीय सख्ती का असर रहा कि अब शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार होता दिख रहा है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को औराई ब्लॉक में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण का सकारात्मक असर दिख रहा है। स्कूलों में सभी शिक्षक समय से पहुंच रहे हैं। जो शिक्षक लापरवाही से बाज नहीं आएंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कब-कब कितने अनुपस्थित रहे शिक्षक।
तिथि- शिक्षकों की संख्या
28 जुलाई- दो
27 जुलाई- चार
26 जुलाई- पांच
25 जुलाई- 11
24 जुलाई- 12
23 जुलाई- 10
22 जुलाई- 13
21 जुलाई- 16