{"_id":"61f42f257aa38e3dcc28bb20","slug":"tavera-overturned-on-the-highway-driver-died-bhadohi-news-vns6358099197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटी टवेरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पलटी टवेरा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई/लालनगर। औराई कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात टवेरा पलटने से चालक की मौत हो गई। उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी प्रयागराज जिले के निवासी हैं। घटना हाईवे पर मृत गाय को बचाने के चक्कर में हुई।
पुलिस के मुताबिक, बृजभान सिंह यादव उर्फ बबलू (32 ) निवासी कोशन गुहाई थरोई प्रयागराज के टवेरा से बालसन चौराहा प्रयागराज जॉर्ज टाउन निवासी विवेक कुमार सिंह(34), प्रख्यात सिंह (4 ) पुत्र विवेक सिंह, श्रद्धा सुमन सिंह (26 ) पत्नी अविनाश सिंह, नीलिमा सिंह (50) पत्नी रमेश सिंह, अविनाश सिंह (34) पुत्र रमेश सिंह, एक महिला और दो अन्य बच्चे वाराणसी के किसी मंदिर गए थे। वहां से रात में ही वापस लौट रहे थे। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर औराई थाना क्षेत्र में जैसे ही घाटमपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे तो हाईवे पर मृत अवस्था में पड़ी गाय को बचाने के चक्कर में टवेरा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बृजभान सिंह यादव की मौत हो गई, वहीं अन्य आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस से गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर पांच को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। टवेरा में सवार एक महिला व दो बच्चे बाल-बाल बच गए। सुबह घटना की जानकारी मृतक और घायलों के परिवार वालों को दी गई।