फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take cases of dengue fever seriously: Commissioner

डेंगू, बुखार के मामलों को गंभीरता से लें: कमिश्नर

Sat, 04 Sep 2021 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Take cases of dengue fever seriously: Commissioner
जिले के नोडल अधिकारी, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को भदोही विकास खंड सभागार में डेंगू-मलेरिया व संक्रामक रोगों से बचाव के रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चाहे कोविड हो या डेंगू बुखार सभी में गंभीरतापूर्वक कार्य करना है। रोगियों के साथ मधुर व्यवहार भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को गंभीरता से लेते हुए दायित्वों का निर्वहन करें। स्थलीय निरीक्षण में खामियां मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लोगों का उपचार भी होना चाहिए और रोगियों के साथ मधुर व्यवहार भी होना चाहिए। कोविड का दूसरा डोज लगवाना सुनिश्चित कराएं। दूसरे देशों में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कहीं डेंगू दूसरी महामारी न बन जाए इसका भी ध्यान देना है। मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को पूरी बांह का बुशर्ट पहनने का आग्रह किया। जिले में बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के भवनों और शौचालयों की साफ-सफाई का संज्ञान लिया। गंदगी से डेंगू फैलता है इसलिए वहां साफ सफाई के समुचित व्यवस्था कराई जाए। डेंगू, मलेरिया फैलाने वाले श्रोतों को मिटाने तथा आम जन को इनके प्रति जागरूक किए जाने की बात कही। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिकाओं को गंभीर रहने और अपने अपने क्षेत्र में नियमित जांच करते रहने को कहा। बीमारियों से बचाव की सूचना वाल पेंटिंग कराने को भी कहा। आबादी वाले इलाकों में साफ- सफाई, पेयजल व्यवस्था, वार्डों की गलियों, नालियों, मुख्य मार्गों पर नियमित साफ सफाई, डो टू डोर कूड़ा कलेक्शन और लगातार सेनेटाईजेशन, फोगिंग कराने को आवश्यक बताया। बैठक में डीएम आर्यका अखौरी, एसपी राम बदन सिंह, सीडीओ भानू प्रताप सिंह, सुरेशचंद्र मिश्रा, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, एसडीएम आशीष मिश्रा आदि भी थे।
विज्ञापन

--
आरओ मशीन बाहर लगाने के निर्देश
भदोही। आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने भदोही विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कार्यालय में साफ सफाई पर नाराजगी जताई और साफ सफाई पर गंभीरता बरतने के अधिकारियों को निर्देश दिए। आरो मशीन कार्यालय के अंदर लगा देख कर उसे बाहर स्थापित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed