फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take action against illegal encroachers on government land: Commissioner

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें: कमिश्नर

Thu, 26 Aug 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Take action against illegal encroachers on government land: Commissioner
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान कमिश्नर ने जिन विभागों की योजनाओं की समीक्षा की उनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण कार्यों, महिला कल्याण, पेंशन योजनाओं, श्रमिकों का पंजीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना, कन्या सुमंगला योजना, पंचायत भवनों एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की स्थिति, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न का वितरण व उठान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी सहित कई अन्य विभागों की योजनाओं व कार्यक्रमों की गहन समीक्षा शामिल थी। उन्होंने अफसरों को कहा कि वह व्यक्तिगत रुचि लेकर योजनाओं में प्रगति लाएं तथा लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही सख्ती से तय करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कमिश्नर ने निर्देश दिया कि सीएमओ जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति, अस्पतालों की साफ सफाई, व आशा बहुओं के वेतन भुगतान को अवश्य रूप से सुनिश्चित कराएं। इस दौरान मंडलायुक्त ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि पशुओं का टीकाकरण अधिक से अधिक कराए और जिओ टैग भी कराए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि ऑपरेशन कायाकल्प में कार्य कराकर शत प्रतिशत पूर्ण कराए। जबकि श्रम विभाग की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि कैंप लगाकर संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंजीकरण कराएं। इस क्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान उपनिदेशक कृषि ने बताया कि आवेदन सत्यापन हेतु लंबित हैं जिनकी जांच कराकर शीघ्र योजना से आच्छादित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध शराब निर्माण संचरण व वितरण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही करने तथा चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आयुक्त ने कहा कि चकरोड व अन्य सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वाले के विरुद्ध गुंडा एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्रवाई करें। थाने पर गरीब निराश्रित आने वाली पीड़ित महिलाओं को उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न कल्याणकारी व विकास योजनाओं से लाभान्वित करा कर भी उनका सहयोग किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए। इस दौरान बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर किए गए प्रवर्तन कार्यों एवं तैयारियों के बारे में कमिश्नर को विस्तार से ब्यौरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed